
एक मज़बूत नींव का निर्माण
गुणवत्ता युक्त सीमेंट और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली
द्वारा किया जाता है।
एक मज़बूत नींव ही आपके सपनों के घर को ज़मीन पर सालों साल रखने में सक्षम होती है। यह नमी को दूर रखती है, भूमिगत रसायनों से जंग लगने के ख़तरे से सुरक्षा करती है और आस पास की मिट्टी के असर को रोकती है, जिससे आपका घर सदियों तक गर्व से खड़ा रहता है।
इस सेक्शन में हम नींव की स्थापना के लिए सीमेंट के चयन पर कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब और अच्छी नींव बनाने के कुछ प्रयोग भी देंगे ताकि आपका घर आने वाली कई पीढ़ियों तक मज़बूत बना रहे।
नींव के निर्माण पर आधारित बिरला ए 1 होम बिल्डिंग वीडियो देखें।
यहाँ घर के निर्माण के अन्य पहलुओं पर भी कई लेख हैं जो आपके लिए लाभदायक होंगे।
-
मज़बूत नींव के निर्माण में सीमेंट की क्या भूमिका होती है?
सीमेंट घर की ठोस संरचना सुनिश्चित करने के लिए नींव के निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाली सभी निर्माण सामग्रियों को दृढ़ता से जोड़ता है। सीमेंट की गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, नींव उतनी ही मज़बूत और अधिक टिकाऊ होगी।
-
नींव के निर्माण के लिए किस प्रकार का सीमेंट सबसे अच्छा है?
नींव घर का पूरा भार वहन करती है और इसलिए उसका मज़बूत और टिकाऊ होना ज़रूरी है। पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (पी.पी.सी.) एक आदर्श सीमेंट है क्योंकि यह धीरे-धीरे हाइड्रेट होता है और अधिक मज़बूती प्रदान करता है।
-
बिरला A1 प्रीमियम सीमेंट को नींव के लिए सर्वश्रेष्ठ क्यों माना जाता है?
यूनिफ़ॉर्म पार्टिकल साइज़ डिस्ट्रीब्यूशन (यूपीएसडी) को सुनिश्चित करने के लिए बिरला A1 प्रीमियम सीमेंट अत्याधुनिक उत्पादन की तकनीक द्वारा निर्मित होता है। इससे बना कॉन्क्रीट समरूप होता है, इसमें उच्च कम्प्रेसिव स्ट्रेंथ मिलती है और यह अधिक दबाव सहन कर सकता है। बिरला A1 प्रीमियम सीमेंट से बना कॉन्क्रीट रसायन, सल्फ़ेट और जंग का भी प्रतिरोधी होता है।